प्रेग्नेंट होने के लिए क्या क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

एक स्वस्थ जीवन शैली और पौष्टिक खाद्य पदार्थों से भरा आहार एक महिला को अपने प्रजनन स्तर को बढ़ाने और गर्भावस्था की जटिलताओं को कम करने में मदद कर सकता है।

प्रेग्नेंसी कर रही हैं प्लान, तो अपनी डाइट में न करें इन चीज़ों को शामिल:-

प्रग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो न खाएं ये 4 चीज़ें

1. ट्रांस फैट्स
एक्सपर्ट्स सख्ती से ट्रांस फैट्स से दूर रहने का सुझाव देते हैं, जो आपके पसंदीदा खाद्य पदार्थों जैसे पिज़्ज़ा, तला हुआ भोजन, चिप्स, केक और अन्य तरह के फास्ट फूड आइटम्स में पाए जाते हैं। यह फैट्स पुरुष और महिला दोनों की फर्टिलिटी के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं।

2. शुगर और कार्ब्ज़ का सेवन करें कम
गर्भ धारण करने की योजना बनाने से पहले उच्च स्तर की चीनी और कार्ब्स के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि वे शरीर में उच्च रक्त शर्करा के जोखिम को पैदा करते हैं। यह शरीर से सभी प्रमुख पोषक तत्वों को ख़त्म कर देते हैं और इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जो प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करते हैं और गर्भवती होने की संभावना को कम करते हैं।

3. नशे की लत वाले ड्रिंक्स का सेवन करें

गर्भवती होने की योजना बनाते समय कई नशीली ड्रिंक्स जैसे चाय, कॉफी और शराब के बार-बार सेवन से बचना चाहिए। यह सभी चीज़ें शरीर में पानी की कमी करती हैं। साथ ही पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता में भी हस्तक्षेप कर सकते हैं।

4. प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज़ उतनी ही ज़रूरी है जितना खाना
खाने के अलावा, आपका वज़न और फिज़ीकल फिटनेस भी प्रजनन क्षमता में अहम रोल अदा करती है। अगर आपका वज़न ज़रूरत से ज़्यादा है, जो ओव्यूलेशन को शुरू करने के लिए वज़न कम करने की कोशिश करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info